भारत मां की जय से गूंजा चंबा

मंडल भाजपा सलूणी की ओर से निकाली तिंरगा रैली यात्रा, लोगों में खूब दिखा जोश
निजी संवाददाता-सलूणी
भाजपा मंडल सलूणी की ओर से गुरुवार को उपमंडल मुख्यालय में तिंरगा रैली यात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई डलहौजी हल्के के विधायक डीएस ठाकुर ने की। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह परिसर से भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के बीच आरंभ हुई तिरंगा रैली यात्रा मुख्य बाजार से होकर गुजरी। इस मौके पर विधायक डीएस ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आंतकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम देकर कई निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना के बाद देश के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा था। ऐसे में भारतीय सेना ने आप्रेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सेना की ओर से आप्रेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए सैंकडों आतंकियों को मारा गिराया।
इस कार्रवाई से भारत का नाम समूचे विश्व में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि और पाकिस्तान को संदेश दिया गया है कि अगर वह फिर से भारत पर इस तरह की कोई आतंकी घटना को अंजाम देता है तो उसे इसका करारा जबाव दिया जाएगा। उन्होंने चेताया की पडोसी मुल्क ने फिर से ऐसी कायराना हरकत की तो वह अपना अंजाम खुद ही सोच ले। उन्होंने कहा कि सेना का मनोबल बढाने के लिए भाजपा की ओर से देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इस तिरंगा रैली यात्रा में भाजपा मंडल सलूणी के अध्यक्ष मदन ठाकुर, उपाध्यक्ष फारूक बटट रिजवी, सचिव लक्ष्मण सिंह मिन्हास, मुकेश शर्मा, पाछो राम, प्रहलाद भगत, राजेंद्र पटयाल, सुरेश ठाकुर, सुरेंद्र राणा, दौलत राम, खेमराज व किशोरी लाल सहित काफी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे।
किलाड़ में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
चंबा। पांगी मुख्यालय किलाड़ में गुरुवार को भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को समर्पित एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा खेलकूद भवन से आरंभ होकर रामलीला क्ला केंद्र होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App