परिसीमन: जिला शिमला में बने 25 वार्ड
23 मई तक मांगी आपत्तियां; 31 मई से पहले होंगे घोषित, क्वार जिला परिषद का सबसे छोटा नया वार्ड
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
जिला शिमला में जिला परिषद वार्डों का परिसीमन का काम पूरा हो गया है। जिला प्रशासन ने अब 23 मई तक परिसीमन को लेकर आपत्तियां मांगी हैं। परिसीमन में 25 वार्ड बनाए हैं। इसमें से सबसे छोटा वार्ड क्वार बना हैं, जिसमें पांच पंचायतें ही शामिल हैं। वार्डों को लेकर कई लोगों ने आपत्तियां जताई हैं। 31 मई से पहले इन सभी वार्डों को घोषित भी किया जाना है। इसको लेकर प्रशासन ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 व संबंधित नियमों के तहत जारी की है। विशेष सचिव (पंचायती राज) द्वारा 1 मई को जारी निर्देशों के अनुपालन में यह परिसीमन प्रस्ताव तैयार किया है। जिला परिषद शिमला के वार्डों का नए सिरे से परिसीमन कर प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित किया है। इस प्रारूप पर आपत्ति या सुझाव के लिए 23 मई तक लिखित रूप में उपायुक्त अथवा जिला पंचायत अधिकारी, जिला शिमला को प्रस्तुत कर सकता है।
हमने जिला परिषद वार्ड का परिसीमन का काम पूर लिया है। अब 23 मई तक हमें इमसें आपतित्यां मांगा हैं। 31 मई तक वार्डों को हम घोषत कर देंगे। -अभिषेक वर्मा, एडीसी जिला शिमला।
क्वार वार्ड : जाखा, जिस्कुन, क्वार, डोडरा, धंद्रवाड़ी
सरांह वार्ड: जोडऩा, सरी, थूंदल, जावग, छमरोग, झीना, ननाहर, सरांह, लिंगजार, धबास, खद्दर, बगाहरचौकी, खगना, थाना, चांजु चौपाल, लालपानी, देवत, मशड़ोंह
पौडिय़ा वार्ड: गोरली, मड़ावग, मकड़ोग, माटल, बम्टा, झिकनीपुल, नेरूवा, गढ़ा, देइया दोची, पौडिय़ा, पंदराड़ा, मधाना, थरोच, कुताह, मुंडली।
मंझोली वार्ड: बांदल कफला, बावत, भालू, चड़ोली, धार चादना, धौताली, झोखड़, जुब्बली, जुड्डू शिलाल, कंडा बनाह, कुलग, मंझोली, मालत, नोरा बोरा, काठी अहनोग।
घोडऩा वार्ड: बगैंण, बागड़ी, बलग, बलधार, बासाधार, देवटी, घोडऩा, घूंड, कुठार, मुंडू, नहोल, पडग़या, सैंज, टिक्कर, चरैन टिक्कर, डमयाणा, ढघाली, धारतरपूनू, पुंदर चनौत,
केलवी वार्ड: भराणा, माहौरी, धार कंदरू, कलिंडा मत्याणा, कलींड, कलजार मतियाना, कमाह, कथोग, क्यार, क्यारा, माहोग, केलवी, कोट शिलारू, रोणी मत्याना, संधू, सरीवन, शड़ी मतियाना, शर्माला, गवाही, भाज
देवरी घाट: टियाली, बड़ोग, बासा ठियोग, भराड़ा, चिखड़, शटैया, ददास, देवरी घाट, धमांदरी, धर्मपुर, जैस, क्यारटू, मझार, सरोग, चियोग, बणी, धरेच, सतोग, मकडोल, देहना
चमियाणा वार्ड: मल्याणा, रझाणा, पुजारली, मैहली, जुन्गा, भड़ेच, पीरन, सतलाई, बलोग, जनेड़घाट, कोटी, भरांडी,पदेची, दरभोग, चमियाणा, पटगेहर
कलबोग वार्ड: पराली बदरूनी, बाग डुमेहर, बखोल, दरकोटी, गरावग, गुम्मा, महासु, पांदली, प्रेमनगर, क्यारवी, नगान, पनोग, बगाहर, बाघी, देवरी खनेटी, देवगढ़, हिमरी, कलबोग, क्यारी, पुडग़, रामनगर, रतनाड़ी, रावला क्यार, थरोला, घुण्डा भड़ेच, चौगन कुल्टी
बल्देंया वार्ड: पगोग, भौंट, डुम्मी, चैड़ी, बरमू, केल्टी, ढली, कोलू जुब्बड़, बल्देंया, माजू डाबरी, नालदेहरा, गुम्मा, मुलकोटी, नाला, कुफरी श्वाह, मशोबरा
बढ़ई वार्ड: कोट, आंनदपुर, शोघी, थड़ी,जलेल, भड़ई, नेरी, सांगटी संहोग, चायली, गिरब खुर्द, टुटू मज्ठाई, रामपुर क्योंथल, बागी, धमून, चनोग
हलोगधामी वार्ड: बायचड़ी, गलोट, शावलाघाट, भलोह, जनोल, पाहल, दुधाल्टी, घणहाट्टी,मूलबरी देवनगर, गनेवग नैहरा, घंडल, शकराह, मायली जेजड़, कोहबाग, ओखरू, पीपलीधार, चलहोग, हलोग धामी, बठमाणा जाबरी,
बसंतपुर वार्ड: बाग, बसंतपुर, चलाहल, चनावग, चेबड़ी, देवला, धरोगड़ा, डुम्मेहर, घैणी, हिमरी, जूणी, खटनोल, कोटला, मंढोलघाट, मझीवड़, नीन, नैहरा, ओगली, रेवग, शकरोड़ी, धाची, करयाली, भराड़ा, घरयाणा
कुमारसैन वार्ड: बनाहर, बड़ागांव, भरेड़ी, डीब, जंजैहली, जार, कांगल, करेवथी, कोटीघाट, कुमारसैन, मलैंडी, मोगड़ा, शलौटा, शिवान
भुट्टी वार्ड: भूटटी,जदूण, जरोल, खनेटी, किरटी, कोटगढ़, मधावनी, मगसू, मैलन, शमाथला, सिहल नारकंडा, थानाधार, क्वानू बटाड़ी, दलान।
त्यावल ज्यूरी वार्ड: दोफदा, किन्नू, शाहधार, सराहन, त्यावल-ज्यूरी, कूट, जघोरी, फांन्चा, लबाना- सदाना, सरपारा, बधाल, क्याव, मशनू, फूंजा, वॉडा, गानवी।
नरेण वार्ड: बहाली, नरैण, दत्तनगर, तकलेच, दरकाली, काशापाठ, मुनिष, देवनगर, बड़ावली, निरथ, कलेडा- मझेवटी, देवटी, कुहल।
बड़ाच वार्ड: अड्डू, बगलटी, बड़ोग, देलठ, गाहन, जाहू, करागला, खड़ाहन, खमाडी, खुन्नी- पनोली, कुंगल- बाल्टी, टिप्पर – मझोली, शोली, थाना- ननखरी, बड़ाच, थैली, चकटी, खोलीघाट।
जांगला वार्ड: भम्फड़, भेतियानी, धगोली, रोहल, सारीबासा, आंध्रा, थाना, गांवसारी, जांगला, कुलगांव, रनौल, तोदसा, बनोटी, कलोटी
खशधार वार्ड: टिक्करी, खाबल, खरशाली, खशधार, मसली, पेखा, डाकगांव, डिस्वानी, दिउदीमाईला, गवास, शिलादेश, सिंदासली, तागनु- जागलिख।
अढ़ाल वार्ड: अढ़ाल, कुई, बरासली, भलाड़ा, भलूण, भमनाली, दलगांव, जगोठी, करालश, कुटाडा, खंगटेड़ी, समरकोट, बाड़ीधार, गांवणा, सीमा रण्टाडी, समोली, बशला
टिक्कर वार्ड: बराल, धराड़ा, हसटाडी, कडीवन,करछाली, करासा, कटलाह, कुठाडी, पुजारली-3-4, शरोथा, शील, शेखल, टिक्कर, उखली- महंदेली,खारला, लोअर कोटी, मुंछाड़ा, शरोगबराड़ा, पारसा।
बढ़ाल वार्ड: अन्टी, बरथाटा, भोलाड़, गिलटाड़ी, झगटान, झाल्टा, कठासु, कुड्डू, मढोल, मांदल, नकराड़ी, नंदपुर, पंदराणु, रावी, सरस्वती नगर, सोलग, सारी, थाना, बढ़ाल, जयपीडीमाता, धार, कोट कायाना, झडग़, शिल्ली, पराली।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App