व्यवस्था परिवर्तन में कर्मचारियों को पड़ रहे थप्पड़, चक्षु बोले- सरकार की हिटलरशाही का अंत करीब

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया कॉआर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने सुक्खू सरकार व कांग्रेस नेताओं पर तानाशाही और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिमला सचिवालय में एक सुरक्षा कर्मी को कांग्रेस नेता द्वारा थप्पड़ मारना इसका उदाहरण सामने आया है। उन्होंने कहा कि सचिवालय व सरकार की सुरक्षा में खडे़ सुरक्षा कर्मी का बस यही कसूर था कि उसने सचिवालय के भीतर जाने पर कांग्रेस नेता से पास दिखाने को कहा? हालांकि सरकारी दबाव के चलते इस मामले को थाना में रफादफा कर दिया है। जबकि सुक्खू सरकार को थप्पड़ मारे वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश जारी करने चाहिए थे।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की व्यवस्था परिवर्तन को पूरे प्रदेश की जनता देख रही है, किस प्रकार से निर्दोश कर्मचारियों को थप्प्पड़ मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार की हिटलरशाही का अंत अब करीब है। चक्षु ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। हिटलरशाही का जोर दिखाकर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। सत्ता सुख भोगने में व्यस्थ सुक्खू सरकार के कार्यकाल में चेहतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जबकि प्रदेश भर में विकास ठप पड़ा हुआ है।
उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार द्वारा विभिन्न विभागों से अनस्पेंट मनी वापस मांगना भी इस बात का उदाहरण है कि सरकार विकास करने में असमर्थ है। सरकार को पता नहीं कि विकास कार्यों के लिए आवंटित धन किस प्रकार से खर्च किया जाए, सरकार को इस बारे जबावदेही देनी होगी। इससे विकास कार्यों में देरी और ठेकेदारों को भुगतान में समस्याएं आ रही हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार वित्तीय प्रबंधन में सुधारने में असमर्थ रही है। इसका खामियाजा जनता व ठेकेदार भुगतने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश विकास के मामले में कई वर्ष पीछे चला गया है। विश्व चक्षु ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की कमर टूट चुकी है, जिससे कारण यहां के आर्थिक हालात खराब हुए हैं। सरकार पर्यटकों को आकृषिक करने में नाकाम रही है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App