झलान कॉपरेटिव सोसायटी के चुनाव में जगदीश चंद बने प्रधान

By: May 11th, 2025 12:10 am

कार्यालय संवाददाता – नादौन
उपमंडल नादौन के झलान को-आपरेटिव सोसाइटी के चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुए। इस चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता को-आपरेटिव सोसाइटी के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने की। चुनाव के दौरान सबसे पहले सदस्यों का चयन किया गया, जिनमें जोगिंद्र सिंह, विनोद कुमार, विनोद कुमार शर्मा, रविंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार शर्मा, जगदीश चंद शर्मा और सुखदेव सिंह को शामिल किया गया।

इन चुने हुए सदस्यों में से प्रधान और उपप्रधान का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव परिणाम के अनुसार सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से जगदीश चंद शर्मा को झलान को-आपरेटिव सोसायटी का प्रधान चुना, जबकि सुखदेव सिंह को उपप्रधान के रूप में नियुक्त किया गया। उनके चयन के उपरांत उपस्थित सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी। सोसायटी के सचिव अमित गोस्वामी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रधान पद पर निर्वाचित होने के बाद जगदीश चंद शर्मा ने भी संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App