पंडोह में भारत माता की जय के नारे

आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम को भाजपा ने किया सलाम
निजी संवाददाता- पंडोह
भारतीय सैनिकों के सम्मान में शुक्रवार को पंडोह में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व सदर विधायक अनिल शर्मा द्वारा किया गया, जबकि नाचन के विधायक एवं तिरंगा यात्रा प्रभारी विनोद कुमार ने इसकी अध्यक्षता की। जिला परिषद मंडी के अध्यक्ष पाल वर्मा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सदस्यों ने इस यात्रा को भव्य और सफ लता प्रदान की।
पंडोह के लगभग सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ इस यात्रा में भाग लिया। यह तिरंगा यात्रा पंडोह एसबीआई बैंक से भारत माता की जय के नारों से आरंभ होकर पंडोह बस स्टैंड, जियुणी रोड और पंडोह बाजार तक निकाली गई। पूरे मार्ग में इंडियन आर्मी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारों से पंडोह भक्ति रस में डूब गया। रैली को संबोधित करते हुए सदर विधायक अनिल शमा ने भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम और शौर्य की प्रशंसा की। इन्होंने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए बताया कि उसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। जबकि नाचन विधायक विनोद कुमार ने पाकिस्तान द्वारा भारत पर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को उसकी हताशा करार दिया। जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब देते हुए उन्हें आसमान में ही स्वाह कर दिया।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App