सूबेदार रमेश डढवाल को कमान

पूर्व सैनिक लीग के चुनाव में रणजीत सिंह कटोच महासचिव और गगन सिंह चुने उपाध्यक्ष
दिव्य हिमाचल ब्यूरो -पालमपुर
पूर्व सैनिक लीग पालमपुर के त्रैवार्षिक चुनाव शनिवार को प्रदेश सैनिक लीग से नियुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल खेम सिंह मंढ़ोत्रा तथा चुनाव अधिकारी कर्नल डीसी राणा व मानद कैप्टन बिहारी लाल की देखरेख में हुए। शनिवार सुबह 10 बजे चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल खेम सिंह मंढ़ोत्रा ने भारतीय सीमाओं पर बने तनाव को सांझा करते हुए कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा में पूर्व सैनिक अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की घिनौनी हरकतों के जवाब में भारतीय सेनाओं की कार्रवाई को माकूल कार्रवाई के लिए केंद्र सरकारए तीनों सेनाओं के अध्यक्ष तथा विपक्ष की सराहना की।
इस दौरान मृत्यु को प्राप्त हुए पूर्व सैनिकों की याद में दो मिनट्स का मौन भी रखा गया। इससे पहले सभी सदस्यों ने कार्यालय में स्थापित बलिदानी गैलरी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सर्वसम्मति से संपन्न चुनाव में कार्यकारी अध्यक्ष सूबेदार रमेश डढवाल को पुन: अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। वहीं रणजीत सिंह कटोच को महासचिव तथा गगन सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को एकजुटता से लीग के पक्ष में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकोंए वीर नारियों व सैनिक परिवाओं के कल्याण को प्राथमिकता देंगे। वहीं समस्याओं का उचित हल करवाया जाएगा। उन्होंने लीग का सदस्यता अभियान जारी रखने का आश्वासन देते हुए नए सेवानिवृत्त सैनिकों को जोडऩे की बात कही। इस मौके पर लगभग 200 पूर्व सैनिकए वीर नारियां व सैनिक परिवार शामिल रहे।ड्ड
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App