सुजैन-जतिन की पेंटिंग लाजवाब

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर छात्रों ने किया कांगड़ा दुर्ग का भ्रमण, इतिहास जाना
हैड क्वार्टर ब्यूरो -टीएमसी
कांगड़ा दुर्ग संग्रहालय में अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष की थी तेजी से बदलते समुदायों में संग्रहालयों का भविष्य अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय परिषद द्वारा निर्धारित की गई थीए जिसका उद्देश्य संग्रहालयों को सांस्कृतिक आदान.प्रदान और सामुदायिक सहभागिता के केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है। एएसआई के कर्मचारियोंए शिक्षकों और छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर में वीरगति को प्राप्त जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस आयोजन में महार्षि विद्या मंदिरए कांगड़ाय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुराना कांगड़ाय और जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के छात्रों ने सक्रिय भागीदारी की। छात्रों को संग्रहालय का भ्रमण कराया गया। जहां उन्होंने कांगड़ा किले के इतिहास, विभिन्न शासकों के कालक्रम, पाषाण युग के औजार, खन्यारा और पठियार की शिलालेखों, प्राचीन चांदी और कांस्य के सिक्के, कांगड़ा लघु चित्रकला और एएसआई शिमला सर्कल के अंतर्गत संरक्षित 40 स्मारकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेरी विरासत, मेरा गर्व विषय पर आधारित चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता में कांगड़ा के तीन स्कूलों के 50 छात्रों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मिस पूजा शर्मा प्रधानाचार्यए महार्षि विद्या मंदिर कांगड़ा ने संग्रहालय दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को राष्ट्रीय धरोहर के प्रति गर्व की भावना विकसित करने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद् त्सेरिंग फुंचोक ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की शुभकामनाएं दीं । चित्रकला में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की सुजैन प्रथम रहीं। पुराना कांगड़ा स्कूल के जतिन दूसरे स्थान पर रहे। एमवीएम की मिताली तीसरे स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में पुराना कांगड़ा स्कूल की टीम प्रथम व महर्षि विद्या मंदिर स्कूल की टीम सेकंड रही। जीएवी पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रही।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App