सेना के सम्मान में ऊना में निकाली तिरंगा यात्रा

By: May 23rd, 2025 12:58 am

विश्रामगृह ऊना से लेकर आईएसबीटी चौक तक निकाली गई यात्रा, भारत माता की जय कउदघोषों से गंूजी ऊना की वादियां
नगर संवाददाता-ऊना
देश की सेना के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से ऊना मुख्यालय पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के उदघोषों से ऊना की वादियां गंजू उठी। तिरंगा यात्रा की अगुवाई भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती व भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रणधीर शर्मा ने की। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब जोश देखा गया। इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश की लहर देखी गई। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन नीलम कुमारी, जिप सदस्य अशोक धीमान, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन पुष्पा देवी, पार्षद उर्मिला देवी, सीमा देवी, इंदु बाला, नरेंद्र ठाकुर,विनय शर्मा, विनोद कुमार पुरी, मास्टर चमन लाल, राज पठानिया, बलविंद्र गोल्डी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

श्री बाबा रूद्रानंद सेवा संगठन नारी ने निकाली तिरंगा यात्रा
जोल। कुटलैहड़ में गुरुवार को श्री बाबा रूद्रानंद सेवा संगठन नारी ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा गांव चरोला से डेरा बाबा रूद्रानंद नारी तक निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में तिरंगा झंडा थामें महिला पुरुष शामिल हुए। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय सेना जिंदाबाद, वंदे मातरम, जय श्री राम, भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। तिरंगा यात्रा में श्री बाबा रूद्रानंद सेवा संगठन के नारी के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, चेयरमैन एवं बीडीसी सदस्य देवराज, कुटलैहड के पूर्व मंडल चरणजीत शर्मा, पूर्व महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, पूर्व जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष कैप्टन सुभाष कौंडल, पूर्व मीडिया प्रभारी अमन शारदा, पूर्व मंडल सचिव एवं कुटलैहड सेवा संगठन अध्यक्ष मनु बांका, सतीश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App