वीर जवान की शहादत को नमन, विपिन परमार ने शहीद के परिवार से मिलकर जताई संवेदना

By: May 22nd, 2025 6:44 pm

धर्मशाला: वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत थुरल के निवासी मां भारती के वीर सपूत सिपाही नवीन कुमार अपने देश सेवा करते हुए कारगिल में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। इस दुख की घड़ी में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने उनके घर पहुंचकर शोकाकुल परिवारजनों के साथ अपनी सवेंदनाएं व्यक्त की। विपिन परमार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवगंत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें, और शौकागुल परिवारजनों को इस असहाय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कारगिल में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए वीरभूमि कांगड़ा के सुलह से संबंध रखने वाले सिपाही नवीन कुमार वीरगति को प्राप्त हो गए थे। गुरूवार को उनके घर पहुंचकर परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते पूर्व विस अध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि मां भारती की सीमाओं की रक्षा हेतु उन्होंने वीरता का परिचय दिया है, देश उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। इस दौरान जिला भर के अन्य विभिन्न भाजपा नेताओं ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, तथा शोकग्रस्त परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App