तय समय के बाद भी किया जा रहा काम
चार मील में आदेशों की अवहेलना और व्यक्ति का जीवन खतरे में डालने पर एफआईआर
दीक्षा ठाकुर- मंडी
चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग पर मंडी से पंडोह की ओर चार मील के पास सडक़ निर्माण कार्य कर रही कंपनी प्रशासन के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखा रही है। कंपनी की लापरवाही के कारण यहां कई लोगों की जाने भी जा चुकी हैं। दिसंबर माह में इसी जगह पर पत्थर गिरने से जहां एक नव विवाहित महिला की मौत हो गई थी। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। यह नव विवाहित जोड़ा शादी के बाद हिमाचल घूमने आया था। वहीं इससे पहले भी यहां कई हादसे कंपनी की लापरवाही की वजह से पेश आ चुके हैं। हाल ही में बीते शनिवार को चलती पुलिस बाइक पर पत्थर गिरने से हेड कांस्टेबल योगराज घायल हो गए। जिनका उपचार चल रहा है। हेड कांस्टेबल योगराज बिंद्रावणी बीट में गश्त पर थे। वहीं गश्त के दौरान कंपनी को दोपहर से ही काम बंद करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन कंपनी के कर्मचारी पुलिस के आदेशों को भी अनसुना करे जा रहे थे। शाम के समय जब योगराज फिर गश्त पर गए तो 4 मील में काम पर लगी एलएनटी मशीन से पत्थर सडक़ पर आ गिरे।
हैड कांस्टेबल के सिर पर लगे हेलमेट के बेशक टुकड़े टुकड़े हो गए मगर उनकी जान बच गई। उनके कंधे और पीठ में पत्थर लगने से काफ ी चोट आई हैं। बता दें कि कुछ समय पहले प्रशासन द्वारा कंपनी के अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ नेरचौक से पंडोह फ ोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बैठक आयोजित हुई थी। बैठक में कंपनी को खूब फटकार भी पड़ी थी। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी अपूर्व देवगन ने एक आदेश जारी किया था कि नेरचौक से पंडोह फोरलेन पर चल रहे निर्माण कार्य को ध्यान में रखते हुए चार मील के पास यह मार्ग 2 मई से 31 मई, 2025 तक दिन में दो-दो घंटे बंद रहेगा। जारी आदेशों के अंतर्गत मलबा हटाने के लिए रात 12:30 बजे से रात 2:30 बजे तक और पहाड़ी काटने के लिए सुबह 5:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक यह मार्ग बंद रहेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App