ऐसा न हो लास्ट स्टेज में पता चले, अभी से हो जाएं सावधान!

By: Jun 3rd, 2025 2:33 pm

दिव्य हिमाचल डिजिटल डेस्क

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई सेहतमंद रहना चाहता है, लेकिन काम का बोझ इतना है कि सेहत की देखभाल करने का मौका ही नहीं मिलता। ऐसे में लोग उन बिमारियों से ग्रसित हो जाते हैं, जिनका पता हमें लास्ट स्टेज में चलता है। यदि समय रहते इनका पता चल जाए, तो जिंदगी को सेहतमंद तरीके से जिया जा सकता है।

मौजूदा समय में हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबटीज की बिमारियां बढ़ रही हैं। यह खतरनाक रोग ऐसे हैं कि जान तक जा सकती है। इसमें सबसे बड़ा रोग है हार्ट का, जो कि कालेेस्ट्रोल, ट्राईग्लिसराइट के बढऩे से होता है। हालांकि कोलेस्ट्रोल का पता ऐसे नहीं चलता, इसके लिए टेस्ट करवाना पड़ता है, लेकिन जब कोलेस्ट्रोल हाई हो जाता है, तो जीभ में भी इसके संकेत दिखने शुरू हो जाते है। हाई कोलेस्ट्रोल के समय जीभ का रंग बदल जाता है।

गहरा बैंगनी रंग

अगर जीभ का रंग गहरा बैंगनी है और बढ़ी हुई सब्बलिंगुअल नस है, तो यह कोलेस्ट्रोल बढऩे के संकेत है। कोलेस्ट्रॉल बढऩे से जीभ के टिप पर बैंगनी नीला रंग हो जाता है, जो ब्लड में कोलेस्ट्रॉल बढऩे के धब्बे हैं। बैंगनी रंग की जीभ का मतलब है कि आपके शरीर में रक्त का संचार सही नहीं है। जीभ का बदलता रंग यह संकेत देता है कि ब्लड शरीर के उत्तकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं दे पा रहा है। जीभ का गहरा लाल खून ऑक्सीजन की कमी को दर्शाता है। बैंगनी या नीली जीभ विटामिन की कमी का संकेत है।

क्यों बढ़ता है कोलेस्ट्रॉल

कोलेस्ट्रॉल बढऩे के कई कारण हैं। इसमें सबसे पहले आत है रेड मीट। यानी बकरे या सूअर का मांस। इनमें सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। चिकन में रेड मीट से कम कोलेस्ट्रॉल होता है। इसके बाद आती है मिछली, जिसमें सबसे कम कोलेस्ट्रॉल होता है। अंडे में प्रोटीन ज्यादा होती है, लेकिन अंडे के अंदर जो पीला भाग होता है, उसमें सबसे ज्यादा कोलेस्ट्रॉल होता है। ऐसे में अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है, तो मीट-चिकन और अंडे से परहेज करना चाहिए।

10 दिन में कोलेस्ट्रॉल लेवल पर

  • लहुसन की 2 या 3 कली रोजाना खाली पेट खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल 2 हफ्ते के भीतर ठीक हो जाएगा।
  • रोजाना दो-तीन चम्मच ओट्स लेने से कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है। यह एक रामबाण उपचार है।
  • आंवला बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है। साथ ही पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
  • इसबगोल के रोजाना तीन या चार चम्मच लें। यह आपको डबल फायदा देगा। इससे कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।
  • मेथी दाना कोलेस्ट्रोल में बेहद अच्छा उपचार है। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना गिलास में भिगो दें और सुबह खाली पेट चबा लें। साथ ही पानी को भी पी लें। यह शुगर लेवल को सही करने में भी मदद करता है।
  • नींबू भी कोलेस्ट्रॉल का दुश्मन है। रोजाना नींबू का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं, क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है।

डिसक्लेमर—यह एक सामान्य जानकारी है। डाक्टर से परामर्श जरूर लें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App