Himachal : बागा सराहन देख स्विट्ज़रलैंड भूल जाएंगे लोग, CM बोले, सौंदर्य से भरपूर स्थलों…पढ़ें पूरी खबर

By: Jun 18th, 2025 12:01 am

सीएम सुक्खू बोले, दूरदराज स्थित सौंदर्य से भरपूर स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करेगी प्रदेश सरकार

चीफ रिपोर्टर — बागा सराहन (कुल्लू)

हिमाचल प्रदेश के बागा सराहन को देखकर लोग स्विट्जऱलैंड को भूल जाएंगे। यह दावा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘दिव्य हिमाचल’ के साथ विशेष बातचीत में किया। उन्होंने हिमाचल के लोगों से आह्वान किया कि वे ऐसे अनछुए पर्यटक स्थलों को देखने के लिए जरूर जाएं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए प्राथमिकता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बागा सराहन जैसे कई रमणिक स्थल हंै, जिनको यदि विकसित किया जाए, तो बड़े पैमाने पर पर्यटन कारोबार बड़ सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नैसर्गिक सुंदरता की कमी नहीं है। प्रदेश के अलग अलग जिलों में कई ऐसे इलाके हैं जहां पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। जम्मू कश्मीर, स्विटजरलैंड, लेह-लद्दाख की से ज्यादा खूबसूरत हिमाचल प्रदेश में कई स्थल है, जहांं आधारभूत सुविधाएं जुटाने की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। पर्यटन क्षेत्र से स्वरोजगार बढ़ाने में सबसे अधिक मदद मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के पास अपार प्राकृतिक सौंदर्य मौजूद है। जरूरत इसे विकसित करने की है। इसके लिए सरकार के पास कई योजनाएं है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राज्य सरकार इस ओर ध्यान देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे अनछुए पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी सबसे महत्त्वपूर्ण है, जिस पर सरकार ध्यान दे रही है। नाबार्ड के तहत कई जगह ऐसी सडक़ों का निर्माण करने की योजनाएं हैं। सरकार अपने बजट से भी सडक़ों का विस्तार कर रही है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने महिलाओं से पूछा, मिल रहे हैं न 1500

शिमला । बागा सराहन में जनता के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिलाओं से पूछा कि क्या उन्हें 1500 रुपए की राशि मिल रही है। सीएम ने कहा कि सरकार महिलाओं को 1500 दे रही है, लेकिन भाजपा के नेताओं को यह नहीं दिख रहा है। उन्होंने भाजपा के विधायक लोकेंद्र कुमार को कहा कि उन्होंने तो देखा है कि महिलाओं को 1500 दिए जा रहे हैं। इसलिए वह भाजपा नेताओं को बताएं कि सरकार यह राशि दे रही है। सीएम ने कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार में जनता का धन लुटाया है। भाजपा कजऱ् लेती रही और पैसा लुटाती रही, मगर वर्तमान सरकार ने खामियों को दूर किया है। 3000 करोड़ रुपए की राशि जुटाकर जनता केो दी जा रही है। खजाना भरने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 तक हिमाचल आत्मनिर्भर राज्य बनेगा।

होम-स्टे में मदद करेगी सरकार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने माना कि प्रदेश के कई पर्यटन स्थलों में अभी मूलभूत सुविधाओं की कुछ कमी है, जिनके लिए सरकार गंभीरता से कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना को लागू किया है। उन्होंने कहा कि बागा सराहन की जितनी भी पंचायतें हैं, वहां पर सरकार चार प्रतिशत ब्याज पर होम स्टे चलाने के लिए मदद प्रदान करेगी। इससे रोजगार के साधन भी विकसित होंगे। निजी क्षेत्र के लोगों को भी यहां आमंत्रित किया जाएगा।

जनता के बीच देर रात तक रहे मुख्यमंत्री, समस्याएं सुनीं

गांव वालों के साथ किया डिनर, नाटी भी डाली

रात आठ बजे पैदल गांव तक पहुंचे थे सीएम

चीफ रिपोर्टर — बागा सराहन

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बागा सराहन में थे। यहाँ उन्होंने लोगों संग नाटी डाली। शाम आठ बजे वह पैदल गांव पहुंचे। गांव पहुंचने पर लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनें बजा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। पहली बार यहां कोई मुख्यमंत्री आए थे। मुख्यमंत्री पहले गांव में देवता के मंदिर गए व माथा टेका। गांव में महिला मंडल ने पारंपरिक परिधान पहन कर लोकनृत्य पेश किया। इस दौरान लोगों ने सडक़ सुविधा, शिमला को सीधी बस सेवा शुरू करने, विभागों में खाली पड़े पदों को भरने, सडक़ों की स्थिति सुधारने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया।

लोगों संग खाया खाना

मुख्यमंत्री ने लोगों के साथ ही गांव में खाना खाया। उन्हें स्थानीय व्यंजन परोसे गए । मुख्यमंत्री ने वहां आग सेंकी व लोगों से बातचीत भी की। इस दौरान लोग भी काफी खुश थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App