Rashifal : कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए अभी करें क्लिक
मेष: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते तनाव होगा। आपका कोई दोस्त आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है।
वृष: मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। विवाहित दंपत्तियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।
मिथुन: स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चीज़ों को व्यवस्थित करें। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें। अचानक आई जि़म्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में बाधा डाल सकती है।
कर्क: कोई पड़ोसी आज आपसे धन उधार मांगने आ सकता है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को ख़ुश रखेंगी। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें।
सिंह: स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है।
कन्या: शारीरिक बीमारी के सही होनी की संभावनाएं हैं। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। आपके लिए यह ख़ूबसूरत रोमानी दिन रहेगा।
तुला: आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाक़ई बहुत गहरा है।
वृश्चिक: मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। परिवार के साथ रिश्तों में नई जान डालने का सही समय है।
धनु: आज आप ऊर्जा से लबरेज़ होंगे। रात के समय धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे।
मकर: ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज उचित बचत कराने में सक्षम होंगे।
कुंभ: जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का खय़ाल रखेगी। महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाएं।
मीन: तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। दोस्तों का साथ राहत देगा। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। खाली वक्त बेकार के काम में खराब होगा।
कल का पंचांग
16 जून, 2025 रविवार, विक्रमी संवत् 2082, शाकाब्ध 1947, पक्ष कृष्ण, तिथि पंचमी, समाप्तिकाल दोपहर बाद 03 बजकर 54 मिनट तक, नक्षत्र धनिष्ठा, समाप्तिकाल रात्रि 01 बजकर 14 मिनट तक, योग वैधृति, समाप्तिकाल सुबह 11 बजकर 06 मिनट तक, करण तैतिल्य, समाप्तिकाल दोपहर बाद 03 बजकर 54 मिनट तक, प्रविष्टे 2 आषाढ़, चंद्रमा कुंभ राशि में, सूर्योदय प्रात: 05 बजकर 27 मिनट, सूर्यास्त सायं 07 बजकर 30 मिनट
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App