छह ग्राम हेरोइन, नशे की 20 गोलियां पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार, मोगा पुलिस ने नाका लगाकर पकड़े तस्कर

निजी संवाददाता-मोगा
पुलिस द्वारा दो आरोपियो को गिरफ्तार करके उनके पास से छह ग्राम हेरोइन 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना मैहना की एएसआई बलजीत कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गांव तलवंडी भंगेरियां में शक के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी लेने पर छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले में 20 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी हनी सिंह निवासी बंधनी कलां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।
नशा करने पर गिरफ्तार
मोगा। नशे की हालत में युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल की एएसआई वीरपाल कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा अजीतवाल में गश्त करने दौरान युवक को नशे की हालत में पड़ा मिला। नशे की हालत में युवक ने पुलिस को बताया कि उसने नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली मेडिकल गोलियां खाई है। पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी का सिविल अस्पताल में डोप टेस्ट करवाया जाएगा।
11 बोतल अवैध शराब पकड़ी
मोगा। पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके पास से अवैध शराब की 11 बोतलें बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना बंधनी कलां के हवलदार अमरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की बंधनी कलां की दाना मंडी में एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोक कर उसके सामान की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 11 बोतलें बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी खुशकरण सिंह निवासी बंधनी कलां को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App