पंजाब के नए मंत्री बने संजीव अरोड़ा को तीन विभाग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
राज्यसभा छोडक़र लुधियाना वेस्ट सीट से उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा पंजाब सरकार के नए एनआरआई, उद्योग और वाणिज्य मंत्री बन गए हैं। गुरुवार को राजभवन में हुए समारोह में उन्होंने 17वें मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। लुधियाना वेस्ट उपचुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाए जाने का वादा किया गया था। इसी वजह से उनकी कैबिनेट में एंट्री हुई है।
आप सरकार के करीब साढ़े तीन साल के कार्यकाल में यह सातवां कैबिनेट विस्तार है। एनआरआई विभाग पहले कुलदीप धालीवाल के पास था, लेकिन उन्होंने अब इस्तीफा दे दिया है। वहीं उद्योग विभाग तरुणप्रीत के पास था, जिसको वापस लेकर अरोड़ा को दिया गया है। तरुणप्रीत के पास अब केवल पंचायत एवं संस्कृति विभाग बचा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App