भाजपा ने ऊना से मंडी भेजी राहत सामग्री

By: Jul 7th, 2025 12:10 am

सत्ती बोले, संकट में घड़ी में भाजपा कार्यकर्ता बाढ़ पीडि़तों के साथ

नगर संवाददाता-ऊना
प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में भारी बाढ़ के कारण आई त्रासदी का सामना कर रहे लोगों की मदद को भाजपा ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। रविवार को भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास के नेतृत्व में मंडी जिला के लिए पांचों विस क्षेत्रों से आए अनाज से भरी गाड़ी को रवाना किया गया।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा मंडी में आई बाढ़ की त्रासदी बेहद दुखद है। वहां के लोगों की पीड़ा को हम भलीभांति समझते हैं और इसी भावना के तहत ऊना भाजपा परिवार ने यह राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। जब भी प्रदेश के किसी हिस्से में संकट आता है, भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ आगे आते हैं। यह हमारी संस्कृति और विचारधारा का हिस्सा है। उन्होंने आगे कहा यह केवल एक शुरुआत है। आने वाले दिनों में जरूरत अनुसार और भी सहायता मंडी भेजी जाएगी। संकट की इस घड़ी में मंडी के लोग अकेले नहीं हैं, पूरा ऊना जिला और भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से मंडी के बाढ़ प्रभावितों को यथासंभव मदद प्रदान करने का भी आह्वान किया। भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App