राष्ट्रव्यापी हड़ताल को माकपा-भाकपा का समर्थन

एनएच के ठेकेदारों के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा, बैठक में बनाई रणनीति, नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन और किसान मोर्चा करेगा हड़ताल
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नौ जुलाई को मजदूरों व किसानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माक्र्सवादी ने समर्थन दिया है। यह निर्णय पार्टी शिमला जिला कमेटी में लिया गया। इस हड़ताल में मजदूरों की देश की प्रमुख दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनें, कर्मचारियों की दर्जनों राष्ट्रीय फेडरेशनें व किसानों के अनेकों संगठन भाग ले रहे हैं। शिमला में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में पार्टी राज्य सचिव संजय चौहान, राकेश सिंघा, विजेंद्र मेहरा, जगत राम, फ़ालमा चौहान, देवकीनंद, कुलदीप डोगरा, राम सिंह, अजय दुलटा, प्रेम सिंह चौहान, जयशिव ठाकुर, संदीप वर्मा, विजय राजटा, राजीव चौहान, करतार चंद, रणजीत, रमन थारटा, सुनील मेहता, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, विवेक कश्यप, अनिल ठाकुर, दिनित देंटा, सन्नी सिकटा, कमल शर्मा, मिलाप नेगी, रामप्रकाश, सुनील वशिष्ठ, मेहर सिंह पाल आदि शामिल हुए।
पार्टी जिला सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा मजदूर विरोधी चार लेबर कोड के जरिए मजदूरों पर गुलामी थोपने व बंधुआ मजदूरी कायम करने के खिलाफ, 26 हजार न्यूनतम वेतन, योजना कर्मियों, आउटसोर्स, ठेका प्रथा, मल्टी टास्क, टेंपररी, कैजुअल, ट्रेनी की जगह नियमित रोजगार देने, मनरेगा बजट में बढ़ोतरी, मनरेगा मजदूरों हेतु न्यूनतम वेतन लागू करने, श्रमिक कल्याण बोर्ड के आर्थिक लाभ सुनिश्चित करने, फसलों के समर्थन मूल्य, हिमाचली सेब पर मंडराते टैरिफ खतरे, बरसात की आपदा राहत, बढ़ते कृषि संकट, जमीन की बेदखली, तालाबंदी, बाड़बंदी, पनबिजली परियोजनाओं को लेकर हड़ताल होगी। फोरलेन निर्माण से प्रभावित किसानों, दूध के प्रश्न आदि मांगों पर हिमाचल प्रदेश के हजारों मजदूर किसान 9 जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान सडक़ों पर उतरेंगे। पार्टी इस आंदोलन को समर्थन देगी। पार्टी जिला सचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा कि इस बाबत रणनीति बनाई है। केंद्र सरकार को विभिन्न मांगों-मुद े पर घेरा जाएगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App