Divya Himachal Relief Fund : दानियों ने बढ़ाए हाथ, मंडी बाढ़ प्रभावितों को बंधी आस

By: Jul 6th, 2025 11:45 pm

‘दिव्य हिमाचल’ सहायता कोष देगा दो लाख, आप भी अपनी नेक कमाई से भेजें मदद

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — धर्मशाला

इस बार बरसात ने शुरुआत में ही हिमाचल को ऐसे जख्म दिए हैं, जो कभी भी भर नहीं पाएंगे। ‘दिव्य हिमाचल’ ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए छोटी सी पहल की है। उसके बाद दानियों ने भी मदद के हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। इससे मंडी बाढ़ प्रभावितों को भी आस बंधनी शुरू हो गई है। गौर हो कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे और करोड़ों रुपए की संपत्ति बाढ़ की भेंट चढ़ गई। इस दौरान दर्जनों लोगों की जान चली गई, सैकड़ों घर-गोशालाएं तबाह हो गए और कई मवेशी काल का ग्रास बन गए। प्राकृतिक आपदा के बाद अभी भी कई लोग लडख़ड़ाते कदमों से नदी-नालों के किनारे भटक रहे हैं। ये वे लोग हैं, जिनके अपने बाढ़ के बाद से लापता हैं। मंडी जिला से दिल दहला देने वाले कई मामले सामने आए हैं। कई जगह परिवार के सब बड़े-बुजुर्ग बह गए हैं और छोटे-छोटे मासूम ही सुरक्षित बचे हैं। इन बच्चों की देखभाल तक करने वाला कोई नहीं है। सरकार प्रभावित लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश तो कर रही है, लेकिन ये जख्म इतने गहरे हैं कि शायद ही भर पाएं।

इस तबाही के बीच बहुत से लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं। लोगों के दुख दर्द और सरकार की मजबूरियों को समझते हुए ‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ ने भी मदद के हाथ बढ़ाते हुए ‘दिव्य हिमाचल सहायता कोष’ से दो लाख रुपए की प्रथम किस्त आपदा पीडि़तों को जारी करने की घोषणा की है। मीडिया गु्रप ने देश-परदेश के आमजन से आग्रह किया है कि वे भी इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देें और आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आएं। दानी सज्जन ‘दिव्य हिमाचल सहायता कोष’ में अपने सामथ्र्य अनुसार दान दे सकते हैं। हमारी यह छोटी सी मदद पीडि़तों के नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकती, लेकिन उनकी तकलीफों को कुछ हद तक कम करने में जरूर मदद करेगी।

इस पते पर भेजें मदद

प्रभावितों की मदद के लिए कैश, चेक या डिमांड ड्राफ्ट ‘दिव्य हिमाचल सहायता कोष’ के नाम पर भेजें
दिव्य हिमाचल सहायता कोष, दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप, पुरान मटौर, कांगड़ा,
हि. प्र.-176001 या क्यूआर कोड स्कैन करें

हेल्पलाइन

सभी दानियों के नाम ‘दिव्य हिमाचल’ में प्रकाशित किए जांएगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 70181-97293, 94184-07889, 94182-55757, 98163-24264, 78078-44144
नोट: दान की गई राशि को आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट प्राप्त है।

सरकार का साथ दें लोग

प्रदेश सरकार ऐसे हालत को लेकर संवेदनशील है तथा लोगों के पुनर्वास तथा राहत पहुंचाने के प्रयास कर रही है। ऐसी स्थिति में स्वयं सहायता समूहों को भी प्रशासन के मदद करनी चाहिए और आम लोगों को भी प्रभावितों की सहायता के लिए प्रयास करने चाहिए। अभी क्योंकि मानसून की शुरुआत ही है, ऐसे में बाढ़, भू-स्खलन जैसी आपदा से निपटने के लिए सरकार को पैसे की बेहद ज्यादा जरूरत है। सरकार अपनी ओर से तो प्रयास कर रही है, लेकिन लोगों को भी इस पुण्य कार्य में हाथ बढ़ाना चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App