छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

By: Jul 5th, 2025 1:55 pm

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र के नेशनल पार्क क्षेत्र के घने जंगल में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। पुलिस के अनुसार बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों के बड़े कैडरों की उपस्थिति की सूचना मिली थी जिसके तहत शुक्रवार शाम को जिला पुलिस बल, केन्द्रीय सुरक्षा बल की संयुक्त टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकले थे। आज सुबह नक्सली विरोधी अभियान के तहत नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों की बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक नक्सली मारा गया और हथियार भी बरामद किए हैं।

गौरतलब है कि यह मुठभेड़ नक्सलियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान का हिस्सा है, जिसमें सुरक्षा बल जंगलों में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। इलाके में फिलहाल भारी सुरक्षा बल तैनात है और मुठभेड़ जारी है। पुलिस ने बयान में कहा कि अभियान अभी भी जारी है। जवानों की सुरक्षा के मद्देनजर अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। अभियान पूर्ण होने पर विस्तृत विवरण दिया जायेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App