Himachal Ki Awaaz Season 10: बिलासपुर में ‘दिव्य हिमाचल’ के मंच पर सुरीले तराने

सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ के सभागार में लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज सीजन-10’ के ऑडिशन में जमकर धमाल
अजय शर्मा—भराड़ी
‘दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप’ के लोकप्रिय इवेंट ‘हिमाचल की आवाज सीजन-10’ पावर्ड वाय अरनी यूनिवर्सिटी का कारवां शुक्रवार को बिलासपुर पहुंचा। सरस्वती विद्या मंदिर भटेड़ सभागार में ऑडिशन में जूनियर और सीनियर कैटेगिरी में करीब 89 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिन्होंने हिंदी और पहाड़ी गीतों के साथ भजन गाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा। ऑडिशन के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि सुभाष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के होनहारों को घर-द्वार पर ‘हिमाचल की आवाज’ जैसे मंच उपलब्ध करवाना ‘दिव्य हिमाचल’ का सराहनीय कदम है।
‘दिव्य हिमाचल’ प्रदेश के कोने-कोने से टेलेंट की खोज कर उन्हें मुकाम तक पहुंचाने के लिए बधाई का पात्र है। ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका में अभिषेक सोनी व हेमराज संधु ने प्रतिभागियों के टेलेंट को परखा। ऑडिशन के साथ उन्होंने प्रतिभागियों को गायकी के टिप्स भी दिए। इस दौरान बतौर विशेष अथिति नंद लाल शर्मा, प्रेम लाल शर्मा, तारा चंद धीमान, जगन्नाथ शर्मा, पृथी सिंह, अनूप शर्मा, नीरज महाजन आदि उपस्थित रहे।
इन्होंने दिखाई प्रतिभा
‘हिमाचल की आवाज-2025’ ऑडिशन में साहिल संख्यान, हर्ष, महेश बंसल, रोहानी शर्मा, प्रियंका, खुशी, शिवाय, अंशिका, एंजल चौधरी, ऋषि ठाकुर, वत्साला चड्डा, विशाल भाटिया, अरोहिनी, शिर्नाया, पंखुड़ी, सुमित कुमार, निलय शर्मा, मितांशी चौहान, आयुष चौहान, अक्षिका शर्मा, शान्वी देवी, शनाया, पूर्णिमा, कनिका पठानिया, पारुल चौहान, प्रांजलि शर्मा, कुशिका शर्मा, शिवांश चौहान, ब्रिंदा, कल्पना शर्मा, रेणू ठाकुर, सरोज शर्मा, अन्नया कुमारी, अक्षता शर्मा, अर्चना शर्मा, कार्तिक शर्मा, प्रनव शर्मा, सचिन, गरिमा, प्रज्ञा, दिव्यांशी ठाकुर, निधिका ठाकुर, साक्षी शर्मा, तरुण जसवाल, अर्श, आरव शर्मा, शिवम, वैष्णवी, नैना शर्मा, जानवी शर्मा, दिव्यांशी, अन्नया, गीतिका, सिया, गुरप्रीत, सलोनी, छाया शर्मा, मुस्कान मेहता, पायल, आरिश शर्मा, सुर्यांश ठाकुर, आदर्श ठाकुर, रिधिमा राय, मोनिका, बंदना, सोनल, युवराज शर्मा, अदिति शर्मा, विक्रम देव, सोमराज, प्रकाश चंद, निर्मला देवी, पूजा कुमारी, मिनाक्षी चंदेल, जीविका, सीक्षा शर्मा, मनीषा शर्मा, प्रिशा शर्मा व भारगी राणा ने अपनी प्रतिभा दिखाई। — एचडीएम
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App