Rashifal : कैसा रहेगा आपका दिन, जानने के लिए अभी करें क्लिक

By: Jul 20th, 2025 12:06 am

मेष: शारीरिक लाभ के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। पुराने दोस्त मददगार और सहयोगी साबित होंगे। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी।

वृष: व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से लबरेज़ कर देगा।

मिथुन: सोचने से पहले दो बार सोचें। अनजाने ही आपका नज़रिया किसी की भावनाओं को आहत कर सकता है। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें।

कर्क: आपको कामकाम के मोर्चे पर धक्का लग सकता है। जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। दफ़्तर के कामकाज में ज़्यादा व्यस्तता के चलते अपने जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता तनावपूर्ण हो सकता है।

सिंह: रोमांचक दिन है, क्योंकि आपके प्रिय का फ़ोन आएगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं।

कन्या: एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। उधार पैसा आज आपको वापस मिलने की उम्मीद है।

तुला: सेहत अच्छी रहेगी। निवेश के लिए अच्छा दिन है, लेकिन उचित सलाह से ही निवेश करें। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं।

वृश्चिक: आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे। ध्यान और योग फ़ायदा पहुंचाएंगे। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं।

धनु: आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। निवेश और भविष्य की योजनाओं को गुप्त रखें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है।

मकर: रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। आप सभी पारिवारिक कजऱ्े ख़त्म करने में क़ामयाब रहेंगे। प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात होगी।

कुंभ: विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। परिवार की जरुरतों को पूरा करते आप खुद को वक्त नहीं दे पाएंगे। विवादों की एक लंबी कड़ी रिश्तों को कमजोर करेगी।

मीन: मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे उम्दा इलाज है। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवनसाथी को तनाव दे सकती है।

कल का पंचांग

21 जुलाई, 2025, सोमवार, विक्रमी संवत्ï 2082, शाकाब्ध 1947, पक्ष कृष्ण, तिथि एकादशी, समाप्तिकाल सुबह 09 बजकर 41 मिनट तक, नक्षत्र रोहिणी, समाप्तिकाल रात्रि 09 बजकर 07 मिनट तक, योग वृद्धि, समाप्तिकाल सायं 06 बजकर 38 मिनट तक, करण बालव, समाप्तिकाल सुबह 09 बजकर 41 मिनट तक, प्रविष्टे 6 श्रावण, चंद्रमा वृष राशि में, सूर्योदय प्रात: 05 बजकर 41 मिनट, सूर्यास्त सायं 07 बजकर 27 मिनट


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App