बर्फबारी से पहले ही लाहुल में सैलाब, देश-विदेश के टूरिस्ट खूब कर रहे मस्ती

एक हफ्ते में 23991 गाडिय़ों ने पकड़ी लाहुल की राह

कार्यालय संवाददाता-केलांग
विंटर सीजन का आगाज लगभग हो गया है। वहीं, पर्यटकों का पर्यटन स्थलों की ओर आने का क्रम भी जारी हो गया है। हालांकि मौसम का बेसब्री से इंतजार देश-दुनिया कर रही है। लेकिन लाहुल-स्पीति के पर्यटन स्थलों में इस बार अक्तूबर महीने में ही बर्फबारी हुई है। पर्यटन स्थलों पर बर्फ टिकी हुई है। लाहुल-स्पीति की बर्फ पर्यटकों को इस बार पहले ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस बार अटल टनल रोहतांग, सिस्सू, कोकसर सहित आसपास के पर्यटन स्थल हिमाचल के बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गए है।

जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य टूरिस्ट स्थलों के मुकाबले लाहुल की वादियों में टूरिस्ट ज्यादा पहुंच रहे हैं। हालांकि पर्यटन नगरी मनाली के होटलों की संख्या के मुकाबले अभी पर्यटक कम लग रहे हैं। लेकिन फिर भी लाहुल की वादियों में बर्फीले पहाड़ और नवंबर महीने में ही लाहुल पहुंचकर हो रहे बर्फ के दीदार पर्यटकों को खूब भा रहे हैं। जिससे पर्यटकों की संख्या ज्यादा कम भी नहीं है। बीते सप्ताह की बात करें तो अटल टनल रोहतांग से 23991 पर्यटक वाहन आरपार हुए। हर दिन पर्यटक वाहनों का आंकड़ा अटल टनल रोहतांग से 1000 से 2000 के बीच इन और आउट का रहा। शाम को मनाली का माल रोड़ पर्यटकों को घूमने के लिए खूब भा रहा है। पर्यटकों ने लिया आनंद अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल और लाहुल के अन्य स्थलों पर पर्यटक पहुंच रहे हैं और यहां पर माइनस डिग्री तापमान के बीच पर्यटक खूब आनंद ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर से 23 नवंबर तक लाहुल लाहुल की बर्फीली वादियों में 23991 हजार के करीब पर्यटक पहुंचे और इन पर्यटकों ने लाहुल की बर्फीली वादियों को नजदीकी से निहारा और अपने टूअर को यादगार बनाया। सोमवार और मंगलवार को भी बर्फीली वादियों में पर्यटक काफी संख्या में पहुंचे। सैलानियों की आमद बढऩे से कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।


एसपी की अपील
पुलिस अधीक्षक जिला लाहुल-स्पीति शिवानी मेहला ने पर्यटकों से अपील की है कि वे यहां आएं, लेकिन यहां पर नियमों की अवहेलना न करें। नदी की तरफ कोई भी न जाएं।

इतने वाहन हुए इन और आउट

बीते सप्ताह अटल टनल रोहतांग से कुल 23991 पर्यटक वाहन इन और आउट हुए। इनमें 17 नवंबर को 1719 इन 2003 आउट, 18 नवंबर को 1508 इन और 1867 आउट, 19 नवंबर को 1403 इन और 1612 आउट, 20 नवंबर को 1304 इन और 1215 आउट, 21 नवंबर को 1501 इन और 1412 आउट, 22 नवंबर को 2168 इन और 2057 आउट और 23 नवंबर को 2173 इन और 2049 आउट हुए। वहीं, इस चालू सप्ताह के सोमवार और मंगलवार को 1000-1000 से ज्यादा वाहन इन और आउट हुए। सप्ताह में हजारोंं पर्यटकों ने लाहुल की वादियों को दीदार किया।