पांच पार्षदों ने जिलाधीश को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
नगर पचंायत भुंतर की अध्यक्ष के कार्य से पांच पार्षद असंतुष्ट है। बाकायदा मंगलवार को पार्षदों ने एक ज्ञापन उपायुक्त कुल्लू को सौंपा। नगर पंचायत भुंतर की प्रधान रविंद्रा डोगरा के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पार्षदों ने उपायुक्त को दिया है। जिसमें पार्षदों ने अध्यक्ष को हटाने की उपायुक्त कुल्लू से गुहार लगाई है। अध्यक्ष के कार्य से असंतुष्ट पार्षदों में नगर पंचायत 6 की पार्षद उर्मिला देवी, वार्ड नंबर 2 की पार्षद मीना ठाकुर, वार्ड नंबर 1 के पार्षद करन सिंह, वार्ड नंबर 4 के पार्षद अजय किशोर और वार्ड नंबर 5 के पार्षद पवन कुमार शामिल हैं।
हस्ताक्षर का उपायुक्त कुल्लू को ज्ञापन सौंपा है। अविश्वास प्रस्ताव में नगर पंचायत भुंतर के निर्वाचित पार्षद हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1994 तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका( प्रधान एव उपप्रधान का निर्वाचन, अविश्वास प्रस्ताव) नियम 1995 के प्रावधानों के अनुसार नगर पंचायत भुंतर की वर्तमान अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास का प्रस्ताव प्रस्तुत करते हैं। पार्षदों का कहना है उनके कार्यकाल में कई कारणों से पूर्णत: असंतुष्ट हैं।
अध्यक्ष को हटाने की मांग
अध्यक्ष के कार्यकाल में प्रशासनिक कार्यों में पार्दिशता का अभाव है। विकास कार्यों में अनिमितता एवं पक्षपात है। नगर पंचायत के हित्तों की उपेक्षा है। नगर पंचायत भुंतर में कुल सात निर्वाचित पार्षद हैं। इस अविश्वास प्रस्ताव में पांच पार्षदों अर्थात कुल सदस्यों के दो तिहाही से अधिक के हस्ताक्षर प्राप्त हैं, जो विधिवत रूप से वैध है। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पर विचार के लिए विशेष बैठक करने के निर्देश जारी करें।
सितंबर 2024 में संभाला है पद
बता दें कि सितंबर 2024 में नगर पंचायत भुंतर के वार्ड नंबर सात की पार्षद रविंद्रा डोगरा ने अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाली है। उससे पहले सात में से चार पार्षदों ने नगर पंचायत की उस समय प्रधान मीना ठाकुर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था। बहुमत न होने के चलते अध्यक्ष मीना ठाकुर ने पद से इस्तीफा दे दिया था, फिर रविंद्रा डोगरा को प्रधान बनाया है।