नादौन कन्या स्कूल में सजा वार्षिेक पारितोषिक समारोह
कार्यालय संवाददाता – नादौन
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि एडीसी अभिषेक गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक आचार्य नरेश मलोटिया ने जानकारी दी कि इस वर्ष समारोह की विशेषता विभिन्न प्रांतों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की अद्भुत श्रृंखला रही, जिसमें पहाड़ी संस्कृति के साथ पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, गुजराती, भोजपुरी तथा राजस्थानी लोकनृत्यों की सुंदर प्रस्तुति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित समस्त अध्यापक वर्ग ने किया। प्रधानाचार्या राजकमारी कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अतिथियों, अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन अजय कुमार नंदा तथा आचार्य नरेश मलोटिया ने किया। इस अवसर पर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना देवी, कमल कुमार कम्मी, संतोष संधू, संदीप जैन, बलदेव चौधरी, विजय ठाकुर, राजेश चौधरी, राहुल जैन इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।