घुमारवीं में विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में वित्तीय लाभ रोकने पर नाराजगी
स्टाफ रिपोर्टर – घुमारवीं
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक प्रधान ई. रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल एवं अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान ई. रामलाल शर्मा ने बोर्ड में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने तथा आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थाई नीति बनाने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने सभी पेंशनर्ज से 28 नवंबर को धर्मशाला में होने वाली बैठक में भाग लेने का आग्रह किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी उपाध्यक्ष सुखराम, महासचिव केएल शर्मा, उपप्रधान रूप लाल शर्मा, केएस सम्बमाल, वरिष्ठ उपप्रधान गंगा प्रसाद, गुरदेव कौशल तथा आरएल महाजन सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा की गई तथा वित्तीय लाभ न मिलने पर भारी रोष व्यक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि पेंशनरों को संशोधित ग्रेच्यूटी, कम्यूटेशन एवं लीव इनकैशमेंट का भुगतान लंबित है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत शेष बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को भी संशोधित वेतनमान का एरियर नहीं मिला है। वक्ताओं ने बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग भी दोहराई। बैठक में ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रकाश चंद, लखनपाल, दौलतराम चंदेल, प्रेम सिंह, मोहर सिंह, देवकृष्ण शर्मा, बिशन दास, राजेश कुमार, रूपलाल, जगदीश राम, ई. मदन लाल, आरपी शर्मा, हरीराम, रमेश कुमार, बंसीराम, दुर्गा दास, राजेंद्र चंद, निक्का राम, सतीश चंदेल, लेखराम, ज्ञान चंद, हाकम सिंह, सरवन कुमार, ओमदत्त, प्रीतम चंद, दलेल सिंह व देवराज सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्ज उपस्थित रहे।