शबद कीर्तन और गुरबाणी से संगत निहाल

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा में जुटी संगत, लुधियाना से पहुंचे रागी जत्थे

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंघ सभा शिमला द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी, भाई मति दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी की 350वें शहीदी पर्व के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय शबद कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुधियाना से आए रागी जत्था बलजीत सिंह, श्री गुरु सिंघ सभा के हजूरी रागी जत्था सुखजिंदर सिंह, शिमला ग्रंथी जसविंदर सिंह, ग्रथी लवप्रीत सिंह, स्थानीय कीर्तनी जत्थे और धर्म प्रचार कमेटी के बच्चों द्वारा विशेष कीर्तन प्रस्तुत किया गया। संगत ने शबद कीर्तन और गुरबाणी का आनंद लेकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव लिया।

सुबह अतृमवेला दीवान से कार्यक्रम की शुरूआत
मंगलवार को कार्यक्रम की शुरूआत अतृमवेला दीवान से हुई। सुबह 4:45 से 6:30 बजे तक प्रकाश श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी नितनेम और श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ किया गया। 6:30 से 8:30 बजे तक श्री गुरू सिंघ सभा के हजूरी रागी जत्था कीर्तन सुखजिंदर सिंह ने आसा की वार, 8:30 से 10:00 तक लुधियाना से आए बलजीत सिंह ने कीर्तन, 10:00 से 10:15 बजे तक बीबी सुरजीत कौर द्वारा कीर्तन, 10:15 से 10:30 बजे तक ग्रंथी जसविंदर सिंह द्वारा कीर्तन और सिख स्त्री सत्संग सिंघ सभा शिमला द्वारा कीर्तन किया। ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने गुरमीत विचार, सुखजिंदर सिंह और बलजीत सिंह ने कीर्तन किया। दोपहर 1:30 पर आनंद साहिब, अरदास और हुकमनामा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इसके बाद शाम 6:10 बजे ग्रंथी लवप्रीत सिंह द्वारा सोदर रहिरास साहिब के पाठ के साथ शाम के कार्यक्रम की शुरूआत हुई। वहीं रात 8:15 बजे लुधियाना वाले बलजीत सिंह के कीर्तन के बाद आनंद साहिब, अरदास, हुकमनामा के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई। इस दौरान गुरूद्वारे में गुरू जी के अटूट लंगर लगाया गया।