विधायक ने स्कूल को दिए दो लाख

कुनेरन स्कूल में सजा वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

निजी संवाददाता – मुबारिकपुर
राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनेरन में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में गगरेट क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। स्कूल प्रधानाचार्य तथा स्टाफ ने मुख्यातिथि को शाल, पगड़ी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मां सरस्वती की बंदना करने के वाद समारोह का आगाज किया। प्रधानाचार्य कुलदीप चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष्ज्ञ रखी। इसके बाद विद्यार्थियो ने, हरियाणवी डांस, पहाड़ी नाटी, पंजाबी भांगडा तथा गिद्दा जैसी प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राकेश कालिया ने पढाई में अव्वल रहे विद्यार्थियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा सभी मनुष्यों का सबसे पहला और सबसे आवश्यक अधिकार है। विधायक ने स्कूल के अन्य निर्माण हेतु 2 लाख रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चो को पांच हजार रुपए देने की घोषणा की।

इन्हें मिला सम्मान
विद्यालय का नाम पढाई, खेल एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में नाम रोशन करने पर अनमोल कौंडल, अवनीत कौर, हनीश चौधरी, अनमोल चौधरी, साक्षी, आदित्य,सिमरन, निखिल, प्रिया, अरुण परमार, विनीत, हेमंत भारद्वाज, सक्षम भारद्वाज, नक्श, शरणदीप, नीतिका, रितिका धीमान को सम्मानित किया गया।