कांगड़ा की काव्या वर्ल्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए चयनित

By: Jun 9th, 2026 9:40 pm

सरकाघाट। जिला मंडी के उपमंडल मुख्यालय सरकाघाट स्थित गल्र्ज स्पोट्र्स होस्टल सरकाघाट की छात्रा एवं कांगड़ा निवासी प्रतिभावान बास्केटबॉल खिलाड़ी काव्या शर्मा का वल्र्ड स्कूल गेम्स बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन होने पर प्रदेशभर में खुशी की लहर है। काव्या की इस उपलब्धि ने न केवल सरकाघाट और कांगड़ा बल्कि पूरे हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर हिमाचल बास्केटबॉल संघ के महासचिव मुनीश शर्मा ने काव्या शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनका चयन कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि काव्या ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह साबित किया है कि प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। मुनीश शर्मा ने कहा कि काव्या की उपलब्धि प्रदेश के युवा खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App