डिपुओं में 60 रुपए सस्ता मिलने वाला सरसों तेल किस कंपनी का होगा? सप्लाई ऑर्डर जारी
शिमला। खाद्य आपूर्ति निगम ने 82 लाख लीटर सरसों तेल का सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिया है। जल्द ही सरसों तेल की सप्लाई खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में पहुंच जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में 15 जून तक सरसों के तेल की सप्लाई मिलना शुरू हो जाएगी। प्रदेश के सरकारी डिपुओं में सरसों का तेल अब बाजार से 60 रुपए तक सस्ता मिलेगा। प्रदेश के सरकारी डिपुओं में अब अदाणी समूह की कंपनी खाद्य तेल की सप्लाई करेगी।
खाद्य तेल की खरीद के लिए जारी टेंडर प्रक्रिया में अदाणी की बोली सबसे कम पाई गई है, जिसके बाद कंपनी को सप्लाई का जिम्मा सौंपा गया है। राज्य के करीब 19 लाख राशनकार्ड धारकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। नई व्यवस्था के तहत डिपुओं में सरसों का तेल करीब 160 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि खुले बाजार में खाद्य तेल के दाम 220 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रति लीटर लगभग 60 रुपए तक की राहत मिलेगी।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
