वाइल्ड लाइफ का ऐसा नजारा सिर्फ हिमाचल में ही मिल सकता है, आपने देखा क्या
Jun 9th, 2026 11:42 am
चंबा। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल भरमौर के तहत वन्यजीव अभयारण्य कुगती में हाल ही में आयोजित वन्यजीव गणना के दौरान हिमालयी मादा भूरी भालू (हिमालयन ब्राउन बेयर) और उसके शावकों की दुर्लभ एवं मनमोहक झलक देखने को मिली। वन्य जीव रेंज भरमौर के कर्मचारियों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह दृश्य क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सुरक्षित प्राकृतिक आवासों का प्रमाण माना जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हिमालयी भूरी भालू हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र की महत्वपूर्ण और दुर्लभ प्रजातियों में से एक है। किसी क्षेत्र में इस प्रजाति की उपस्थिति वहां के वन्यजीव आवासों की गुणवत्ता और पारिस्थितिक संतुलन को दर्शाती है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
