होर्मुज में अमरीका को जबरदस्त झटका, अपाचे हेलिकॉप्टर क्रैश

By: Jun 9th, 2026 11:10 am

वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमरीका को बड़ा झटका लगा है। जानकारी मिली है कि होर्मुज जलमार्ग के पास अमरीका का सैन्य हेलिकाप्टर अपाचे क्रैश हो गया है। हालांकि दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। अपाचे हेलिकॉप्टर का क्रैश होना महज एक हादसा है या फिर किसी की सोची समझी चाल है, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और दोनों पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दें कि हादसा ऐसे समय पेश आया है जब इजराय और ईरान के बीच फिर से जंग शुरू हो चुकी है। ईरान और इजरायल के बीच लगातार हमले हो रहे हैं और क्षेत्र में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App