ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला, जान लें स्कॉलरशिप से जुड़ी तारीखें…
ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढऩे के लिए फुली-फंडेड स्कॉलरशिप दी जा रही है। इसके लिए भारतीय छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। हर साल की तरह इस साल भी रोड्स ट्रस्ट की तरफ से रोड्स स्कॉलरशिप का ऐलान हो चुका है। ये स्कॉलरशिप उन स्टूडेंट्स को दी जाती है, जो ऑक्सफोर्ड में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री लेना चाहते हैं। स्कॉलरशिप पाने के लिए एक साल पहले ही अप्लाई करना होता है।
अक्तूबर 2027 के इनटेक के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन ऑनलाइन ही करना होगा। एप्लिकेशन फॉर्म भरने के लिए कोई फीस नहीं ली जा रही है। इसके अलावा, स्टूडेंट्स को रोड्स स्कॉलरशिप का रिजल्ट मिलने के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरना और जमा करना होगा। सेलेक्शन होने पर, रोड्स हाउस द्वारा उन्हें कोर्स सेलेक्शन फॉर्म भरने में गाइडेंस भी मिलेगी। स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स का सितंबर-अक्तूबर 2026 में इंटरव्यू होगा और दिसंबर 2026 तक स्कॉलरशिप पाने वाले लोगों के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
स्कॉलरशिप से जुड़ी जरूरी तारीखें
इवेंट तारीख
आवेदन शुरू होने की तारीख पहली जून
आवेदन की आखिरी तारीख 23 जुलाई
रेफरेंस डेडलाइन छह अगस्त
आवेदन लिंक Rhodes Scholarship
ये लाभ मिलेंगे
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पूरी फीस कवर होगी। ऑक्सफर्ड में पढऩे और रहने-खाने के लिए हर साल 20,400 पाउंड (लगभग 26 लाख रुपए) मिलेंगे। ब्रिटेन का स्टूडेंट वीजा और हैल्थ इंश्योरेंस भी कवर किए जाएंगे। ऑक्सफर्ड की एप्लिकेशन फीस भी कवर होगी। पढ़ाई के लिए ब्रिटेन जाने और पढक़र वापस लौटने के लिए फ्लाइट टिकट मिलेगा।
शर्तें निर्धारित
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। आवेदक के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। आवेदक ने पिछले 10 साल में से 4 साल की पढ़ाई भारत में स्थित किसी भारतीय संस्थान से की है। आवेदक ने बैचलर्स की पढ़ाई पूरी कर ली हो या फिर वह अपने फाइनल ईयर में हो। स्कॉलरशिप क्कक्र के लिए मिल रही है, इसलिए आवेदक की उम्र पहली अक्तूबर 2026 को 18 से 23 साल के बीच होनी चाहिए। आवेदक का बैचलर्स जुलाई 2027 तक पूरा हो जाना चाहिए। आवेदक को अच्छी तरह से अंग्रेजी आनी चाहिए।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
