होटल मैनेजमेंट में दााखिले शुरू, 275 सीटें उपलब्ध, होस्टल की सुविधा भी मिलेगी

By: Jun 9th, 2026 10:11 pm

डिग्री-डिप्लोमा पाठ्यक्रम में 275 सीटें उपलब्ध, होस्टल की सुविधा भी मिलेगी

स्टाफ रिपोर्टर-धर्मशाला

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। पांच डिप्लोमा के लिए 275 सीटों पर दाखिला उपलब्ध करवाया जाएगा। साथ ही बीएससी होटल मैनजमेंट भी राष्ट्रीय परीक्षा जेईई के तहत भरने वाली सीटों के लिए अलावा रिक्त सीटों में दाखिले प्रदान किए जाएंगे। होटल में इसी शैक्षणिक सत्र से 60 छात्रों व 30 छात्राओं के लिए होस्टल की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्राधानाचार्य एवं उपनिदेशक पर्यटन विभाग कांगड़ा विनय धीमान ने कहा कि होटल मैनजमेंट की डिग्री जेएनयू यूनिवर्सिटी की प्रदान की जाएगी। विद्यार्थियों को गैर-सरकारी संस्थानों से 40 प्रतिशत कम फीस पर यह कोर्स करवाए जा रहे है।

आवेदन तिथि तय

27 जून तक पांच डिप्लोमा व बीएससी होटल मैनजमेंट के लिए 15 जून तक संस्थान की बेबसाइट में ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन जमा करवा सकते हैं। इसके लिए सामान्य वर्ग को 400 व आरक्षित वर्ग को 300 रुपए सहित डिमांड ड्राफ्ट संस्थान प्रिंसीपल के नाम बनाना होगा।

इन नंबरों पर करें संपर्क

जमा दो पास हो एवं काउंसिलिंग संबंधी जानकारी हेतु संस्थान परिसर खनियारा धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं। संस्थान द्वारा संचालित किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आयु सीमा निर्धारित नहीं है। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी एडमिशन सेल, एसआईएचएम धर्मशाला के दूरभाष नंबर 80911-51648, 81468-60880 तथा 79863-19121 पर संपर्क कर सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App