राष्ट्रीय संत गौरदास जी महाराज ने करवाया भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान
स्टाफ रिपोर्टर – दौलतपुर चौक
क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा श्री रुद्रानंद आश्रम अच्युतानंद अमलैहड़ में पूज्यपाद अनंत विभूषित अधिष्ठाता तपोनिष्ठ श्रीश्री 1008 स्वामी हेमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से आयोजित की जा रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वृंदावन धाम से पधारे राष्ट्रीय संत परम श्रद्धेय श्री गौरदास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं तथा गोवर्धन पूजा प्रसंग का रसपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर पूज्यपाद अनंत विभूषित अधिष्ठाता तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 स्वामी हेमानन्द जी महाराज ने समस्त श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का महत्व बताया।
बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद सुशील कालिया, रविंदर सिंह, एडवोकेट अश्वनी अरोड़ा, सतपाल शास्त्री, जीवन शर्मा, अजय शर्मा, केएल मेहता, सेवानिवृत्त एआर महिंद्र जसवाल, संदीप जसवाल, सुग्रीव सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।