पांवटा साहिब में नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों का शपथ समारोह, एसडीएम ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
कार्यालय संवाददाता — पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में शनिवार को खंड विकास समिति के नवनिर्वाचत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने सभी बीडीसी सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में पंचायती राज प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। शपथ के बाद एसडीएम ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में बीडीसी की भूमिका निर्णायक है। शपथ लेने वाले नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों में जय प्रकाश, कमलेश कुमार, नीलम बनी, कमल कुमार, प्रीतम राम, विमला, सुमित्रा देवी, रेन्द्र सिंह, टोनी कथ, कृष्णा राय, इंदिरा देवी, यशपाल, सतवंत कौर, परमजीत कौर, संतोष देवी, करणवीर सिंह, सुदेश कुमारी, मुसकिंदर कौर, सुमित्रा, रणजीत कौर, तारो देवी, रमेश कुमार, नील कमल, दीपक कुमार, निर्मल, जुलेका, गुरनाम सिंह, करमेश कुमारी, कंवर राम, कौशर, रीना देवी, विजय कुमार, नाजिया, अमनदीप कौर, प्रदीप कुमार और सुमेर सिंह शामिल रहे।
नाहन में 15 पंचायत समिति सदस्यों ने ली शपथ
नाहन। विकास खंड नाहन के तहत 15 सदस्यीय पंचायत समिति ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संविधान के प्रति निष्ठा और कत्र्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई, जिसमें नेहली धीड़ा वार्ड से निशा देवी, रामाधौण से वीरेंद्र सिंह, बनकला से रजनीश कुमार, नलका से सरोज देवी, सत्तीवाला से दिनेश कुमार, विक्रमबाग से संजीव कुमार, वार्ड कालाअंब से रीना रानी, त्रिलोकपुर से कर्म सिंह, बर्मापापड़ी से रमेश कुमार, कौलावालाभूड़ से माया देवी, सुरला से मनीषा धीमान, बनेठी से अरुणा देवी, नावणी वार्ड से कर्म चंद, नाहन बीडीसी वार्ड से देवयानी थापा व आमवाला-सैणवाला से कविता चौहान ने पंचायत समिति सदस्य विकास खंड नाहन के लिए शपथ ग्रहण की।