हिमालयन पब्लिक स्कूल नगरोटा में पर्व को मिस्टर और स्वस्तिका को चुना मिस फ्रेशर
कार्यालय संवाददाता- नगरोटा बगवां
किड्स किंगडम एलिमेनटरी स्कूल जो हिमालयन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां के किंडरगार्टन विंग किड्स किंगडम एलिमेंट्री स्कूल में मंगलवार को नर्सरी कक्षा के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के स्वागत के लिए जूनियर केजी एवं सीनियर केजी कक्षाओं द्वारा भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। मंच संचालन कोऑर्डिनेटर कविता गुप्ता ने किया, जबकि कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अनुराग गुप्ता एवं प्रधानाचार्या सपना डोगरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। निर्णायक मंडल में अध्यापिका स्वाति मधान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा मंगलाचरण एवं मंत्रोच्चारण से की गई। इसके पश्चात सीनियर केजी बी के विद्यार्थियों प्रियांशी, अमायरा, समायरा, वेदिका, सान्वी राणा, अयान एवं यक्ष ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
नर्सरी कक्षा ए एवं बी के विद्यार्थियों ने क्रमवार फैंसी ड्रेस प्रदर्शन के साथ साथ अपना परिचय दिया तथा सुंदर कविताओं का पाठ किया। जूनियर केजी बी के विद्यार्थियों शनाया चौधरी, शनाया कबीर, जसिकाए, अव्यान धीमान, शिवांशी, मोक्ष, कृषभ, विवान एवं दृश गुप्ता ने आओ तुम्हें चांद पर ले जाएं् गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों के परिचयए हाव.भाव एवं कविता-पाठ के आधार पर नर्सरी बी के पर्व को मास्टर फ्रेशर व नर्सरी बी की स्वास्तिका को मिस फ्रेशर चुना गया। इसी प्रकार बेस्ट राइमर का खिताब नर्सरी ए के मितांश एवं नर्सरी बी की हिमांशी को प्रदान किया गया। बेस्ट अटायर के लिए नर्सरी बी के तेजस एवं एंजल का चयन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक अनुराग गुप्ता ने बच्चों के साथ केक काटकर उत्सव को और अधिक यादगार बनाया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।