धुरंधर में रणवीर सिंह की स्क्रीन प्रेजेंस पर गौरव गेरा का आया जबरदस्त रिएक्शन

ब्लॉकबस्टर धुरंधर फ्रेंचाइजी के पार्ट 2 के हाल ही में OTT पर रिलीज होने के बाद, रणवीर सिंह को उनके हमजा अली मज़ारी और जसकीरत सिंह रांगी के किरदारों के लिए दर्शकों से भारी प्यार और तारीफें मिल रही हैं। आम जनता से लेकर इंडस्ट्री के लोगों तक, एक्टर की ये लेयर्ड परफॉर्मेंस, इंटेंसिटी और स्क्रीन प्रेजेंस इस फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े टॉकिंग पॉइंट्स में से एक बन चुके हैं।

अब, एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा ने, जो खुद इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और अपने ‘आलम’ के किरदार के लिए काफी पॉपुलर हैं, रणवीर के साथ काम करने और सेट पर उनकी कला को करीब से देखने के अपने अनुभव पर खुलकर बात की है। रणवीर कैमरे और एक्टिंग की बारीकियों को कितनी गहराई से समझते हैं, यह शेयर करते हुए गौरव ने एक्टर के एक्सपीरियंस और उनके आर्टिस्टिक इंस्टिंक्ट्स की जमकर तारीफ की।

“फर्स्ट टाइम जब मैं शूट कर रहा था ना, व्हाइल सेइंग द डायलॉग्स, मुझे ये समझ आया कि यह बहुत हल्का कर रहे हैं, एक्सप्रेशंस, लुक, ये वो, लेकिन यही जब मैंने मॉनिटर पे देखा आई थॉट इट्स ब्यूटीफुल। मतलब शायद उनको मालूम है ये और इतना एक्सपीरियंस भी है बहुत काम भी कर चुके हैं। रणवीर हैज़ बीन प्रूविंग हिज़ सक्सेस अगेन एंड अगेन। अच्छा काम करते आए हैं नॉनस्टॉप। तो इतनी भी नॉलेज होना कि जो मैं कर रहा हूँ वो कैमरे पे कैसा लगेगा। आई थिंक इट्स फैंटास्टिक हू स्पीक्स अबाउट हिज़ आर्ट। बल्कि मुझे लगा मुझे सीखना चाहिए। ही इज़ सो वंडरफुल जो किया है वो ट्रांसलेट होके कैमरे पे कैसा लगेगा ये भी जानना ज़रूरी है…आई थिंक इनलोगों को बहुत अच्छे से पता होता है जो गुड एक्टर्स एट दैट लेवल होते हैं।”

गौरव के ये शब्द रणवीर सिंह के अपने काम के प्रति डेडीकेशन और हर परफॉर्मेंस में उनके द्वारा लाई जाने वाली प्रीसिशन (सटीकता) की एक झलक दिखाते हैं। जहाँ दर्शक धुरंधर में उनके इस दमदार और इमोशनली चार्ज्ड रोल का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनके को-स्टार्स् भी अपनी कला पर एक्टर की पकड़ और सिनेमा की उनकी समझ से उतने ही इम्प्रेस नज़र आ रहे हैं।

​रणवीर सिंह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें इस जनरेशन का सबसे बेहतरीन एक्टर क्यों माना जाता है। हमज़ा और जसकीरत के रूप में उनकी परफॉर्मेंसेज ने न केवल क्रिटिक्स से भारी तारीफें और दर्शकों का प्यार बटोरा है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर इतिहास भी रच दिया है। रणवीर धुरंधर: द रिवेंज के साथ 1000 करोड़ हिंदी नेट क्लब के फाउंडर बन गए हैं, जिसने इंडियन सिनेमा के न्यूमरो ऊनो (नंबर वन) सुपरस्टार के रूप में उनके दबदबे को और मजबूत कर दिया है। कई लोगों का तो यह भी कहना है कि उनकी यह परफॉर्मेंस नेशनल अवार्ड सहित हर बड़े सम्मान के हकदार है।