देहर खड्ड में डूबा करडिय़ाल का युवक

दोस्तों संग उतरा था नहाने, शोर मचाने पर लोगों ने युवक को बाहर निकाल पहुंचाया अस्पताल

दिव्य हिमाचल टीम- जवाली
पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत देहर खड्ड में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान वंश चौधरी (16) पुत्र सुमेर नाथ निवासी करडिय़ाल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया तथा परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी अनुसार वंश चौधरी अपने पिता सुमेर नाथ की कार को लेकर अपने दोस्तों आकाश शर्मा व सुरजीत कुमार के साथ घर से गैस एजेंसी खरोटा में गैस सिलेंडर भरवाने गया, लेकिन वहां गैस सिलेंडर न भरा गया, तो कार को लेकर हार के पास देहर खड्ड में नहाने के लिए चले गए। नहाते वक्त वंश चौधरी गहरे पानी में डूब गया, जिस पर दोनों दोस्तों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और युवक वंश चौधरी को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल जवाली ले आए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों युवक ठीक हैं। इस बाबत पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के साथ गए युवकों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने कहा कि देहर खड्ड में डूबने से युवक वंश चौधरी की मौत हुई है। पुलिस ने साथ गए अन्य दोस्तों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।