टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए सिराज

By: Jun 9th, 2026 3:36 pm

नई दिल्ली। BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव किया है। BCCI ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दोनों सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर कर दिया है। BCCI ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। BCCI के मुताबिक सिराज को यह ब्रेक वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत दिया गया है। लंबे अंतरराष्ट्रीय सीजन को देखते हुए सिराज को पर्याप्त रिकवरी का समय देने के उद्देश्य से एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

सिराज की गैरमौजूदगी में तेज गेंदबाजी प्रसिद्ध कृष्णा को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। प्रसिद्ध कृष्णा अब आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। बता दें कि टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान को बनाया गया है।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App