रेलवे में 11,127 पदों पर बंपर भर्ती, असिस्टेंट लोको पायलट बनने का शानदार मौका, इस डेट तक करें अप्लाई

By: Jun 9th, 2026 9:14 pm

भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार 14 जून तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता: इस पद के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास की हो। साथ ही, संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक डीजल आदि) में आईटीआई (एनसीवीटी /एससीवीटी) का सर्टिफिकेट हो। इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए पात्र माने जाएंगे।

आयुसीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों (एससी /एसटी/ओबीसी/एक्स-सर्विस मैन) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन: इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, कम्प्यूटर आधारिक योग्यता परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट आदि चरणों के जरिए किया जाएगा। दोनों सीबीटी में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होगी। ऐसे में रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया भी लागू होगी। आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य: रेलवे ने इस बार आवेदन प्रक्रिया में आधार आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाने की सलाह दी है। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और विभिन्न चरणों में उम्मीदवारों की पहचान करने में आसानी होगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार के आधार में दर्ज नाम और जन्म तिथि उनके 10वीं के प्रमाण पत्र से पूरी तरह मेल खानी चाहिए।

सैलरी

सहायक लोको पायलट को 7वें वेतन स्तर के मुताबिक लेवल-2 पर 19900 रुपए प्रतिमाह प्रारंभिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य तरह के वेतन भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे मंथली सैलरी और आकर्षक हो जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App