नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 1607 पदों पर मांगे आवेदन
अगर आप हाल ही में कॉलेज या आईटीआई से पास आउट हुए हैं और कोल इंडिया जैसी बड़ी सरकारी कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ा मौका आया है। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) ने साल 2026-27 के लिए ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईआईटी और पैरामेडिकल अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1607 पदों को भरा जाना है। भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताते चलें कि एनसीएल की इस भर्ती के लिए अलग-अलग ट्रेडों और शाखाओं के आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
सैलरी: इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा, आईटीआई ट्रेड और पैरामेडिकल क्षेत्र के युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि एक साल की होगी और इस दौरान आपको हर महीने एक निश्चित स्टिपेंड (सैलरी) भी दी जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को योग्यता के अनुसार, 9600 से 13700 रुपए तक हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा।
आयुसीमा: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष (1 जून 2026 के आधार पर) होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी वर्ग को पांच साल, ओबीसी (एनसीएल) को तीन साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 से 15 साल तक की विशेष छूट मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित स्ट्रीम (माइनिंग, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल आदि) में बैचलर डिग्री पास होना चाहिए।
ग्रेजुएट अप्रेंटिस: संबंधित इंजीनियरिंग ट्रेड या मैनेजमेंट में रेगुलर डिप्लोमा होना चाहिए।
ट्रेड अप्रेंटिस (आईटीआई): उम्मीदवार का 10वीं पास होना और संबंधित ट्रेड (जैसे इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक आदि) में एनसीवीटी/एससीवीटी से आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त होना जरूरी है।
पैरामेडिकल अप्रेंटिस : संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा (जैसे नर्सिंग, फार्मेसी, एक्स-रे, ईसीजी, जीएनएम आदि) और अपने राज्य के मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
