पांवटा साहिब: सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय युवक की मौत, कंपनी में था पहला ही दिन

By: Jun 9th, 2026 11:42 am

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब में सूरजपुर स्थित निजी दवा कंपनी पेस बायोटेक में सोमवार देर शाम सर्विस लिफ्ट में फंसने से 19 वर्षीय कामगार अमन की मौत हो गई। अमन का यह कंपनी में पहला ही दिन था। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी की लापरवाही पर कड़ा विरोध जताया। मृतक की पहचान अमन पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी क्यारदा गांव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अमन फैक्ट्री की सर्विस लिफ्ट में सामान लेकर चढ़ा था। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई और वह उसमें फंस गया। साथी कामगारों और कंपनी प्रबंधन ने उसे बाहर निकालकर तुरंत जुनेजा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App