एचआरटीसी बस का एसी खराब होने से भडक़ीं सवारियां

चंडीगढ़ से नंगल डैम आ रहे यात्रियों ने उठाया मुद्दा, वीडियो बनाकर बस में बैठे मुसाफिरों ने किया विरोध, बोले फिर ज्यादा किराया क्यों वसूला
स्टाफ रिपोर्टर-ऊना
भीषण गर्मी के बीच एचआरटीसी ऊना डिपो की एक एसी बस में एसी खराब के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चंडीगढ़ से नंगल डैम की ओर आ रहे यात्रियों ने बस में एसी की पर्याप्त ठंडक न मिलने पर नाराजगी जाहिर की और भयंकर गर्मी में यात्रियों को मजबूरन बस की खिड़कियां खोलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर भी साझा की। वहीं, नंगल(पंजाब)क्षेत्र के गोहलणी निवासी सुखजिंदर सिंह ने कहा कि एसी बस में सफर करने के लिए उन्होंने सामान्य बसों की तुलना में 40 से 50 रुपये अधिक किराया अदा किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पाई। यात्रियों के अनुसार इन दिनों क्षेत्र में तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी अपने चरम पर है। ऐसे में लोग आरामदायक यात्रा के लिए एसी बसों का विकल्प चुनते हैं। उनका कहना है कि अतिरिक्त किराया देने के बाद भी यदि बस में एसी सही तरीके से काम नहीं करता तो यात्रियों को निराशा होती है। कुछ यात्रियों ने बताया कि बस के भीतर गर्मी महसूस हो रही थी और एसी की कूलिंग सामान्य स्तर से काफी कम व न के बराबर थी। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। बस में मौजूद कुछ यात्रियों ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि एसी बसों की नियमित जांच की जाएं और यह सुनिश्चित किया जाएं कि यात्रियों को उनके द्वारा दिए गए अतिरिक्त किराए के अनुरूप सुविधाएं मिलें। यात्रियों का कहना है कि यदि किसी बस में तकनीकी खराबी हो तो उसे समय रहते दूर किया जाना चाहिए, ताकि सफर के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में एसी बसों की कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि नियमित निरीक्षण और रखरखाव से इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं, इस मामले में बस अड्डा अधिकारी संदीप राणा ने बताया कि बस अड्डे से रवाना होने से पहले संबंधित बस का एसी सही ढंग से कार्य कर रहा था। संभवत: रूट के दौरान किसी तकनीकी कारण से कूलिंग प्रभावित हुई होगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बस को जांच एवं आवश्यक मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जाएगा, ताकि अगले रूट पर बस पूरी तरह दुरुस्त अवस्था में यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा कोप्राथमिकता के आधार पर ध्यान रखा जाता है।

यात्रियों की सुविधा का रखा जाना चाहिए ख्याल
यात्रियों ने यह भी कहा कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि होनी चाहिए। खासकर गर्मी के मौसम में एसी बसों की कार्यक्षमता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनका मानना है कि नियमित निरीक्षण और रखरखाव से इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं, इस मामले में बस अड्डा अधिकारी संदीप राणा ने बताया कि बस अड्डे से रवाना होने से पहले संबंधित बस का एसी सही ढंग से कार्य कर रहा था। संभवत: रूट के दौरान किसी तकनीकी कारण से कूलिंग प्रभावित हुई होगी। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बस को जांच एवं आवश्यक मरम्मत के लिए वर्कशॉप भेजा जाएगा, ताकि अगले रूट पर बस पूरी तरह दुरुस्त अवस्था में यात्रियों की सेवा के लिए उपलब्ध हो सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की सुविधा को एसआरटीसी की तरफ से प्राथमिकता के आधार पर ध्यान रखा जाता है। उनका मानना है कि नियमित निरीक्षण और रखरखाव से इस प्रकार की समस्याओं से बचा जा सकता है।