बेहतर सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों- कर्मियों को सम्मान

फतेहपुर में हुई मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश, पंचायती राज चुनाव शांतिपूर्ण कराने पर नूरपुर पुलिस की सराहना

कार्यालय संवाददाता- नूरपुर
पुलिस थाना द्बक्ततेहपुर में मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक आयोजित पुलिस थाना फतेहपुर में एसपी नूरपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला के समस्त एसडीपीओ, थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों और मुख्य लिपिक ने भाग लिया। इस अवसर पर एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज चुनावों को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कानून-व्यवस्था के साथ संपन्न कराने के लिए समस्त पुलिस जिला स्टाफ के सामूहिक प्रयासों की जमकर सराहना की और पूरी टीम की पीठ थपथपाई।

इस बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण, अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने, एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच तेज करने और अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए। ड्यूटी के प्रति विशेष समर्पण दिखाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को एसपी नूरपुर द्वारा प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया, जिसमें 13 सीसीटीएनएस ऑपरेटर्स को उनकी उत्कृष्ट तकनीकी सेवाओं के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। मई महीने के शानदार प्रदर्शन के लिए पांच कर्मचारियों को इंप्लाई ऑफ द मंथ चुना गया, जिसमें एएसआई विक्की राज प्रभारी पुलिस चौकी ढांगूपीर को सर्वश्रेष्ठ जांच अधिकारी, एएसआई धर्म सिंह पुलिस थाना रैहन व कांस्टेबल साहिल पुलिस थाना फतेहपुरद्ध को सर्वश्रेष्ठ कानून.व्यवस्था ड्यूटी, कांस्टेबल विशाल पुलिस थाना इंदौरा को सर्वश्रेष्ठ तकनीकी सहायता तथा कांस्टेबल यशपाल सिंह एसडीपीओ कार्यालय इंदौरा को विशेष सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।