प्रकाश ठाकुर को सौंपी खंड प्रधान की कमान

घुमारवीं में संपन्न हुई पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की आम सभा
निजी संवाददाता-घुमारवीं
पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन जिला बिलासपुर की आम सभा एवं कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण त्रैमासिक बैठक संगठन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश की अध्यक्षता में जगन पैलेस घुमारवीं में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत पेंशनर्ज की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मंच संचालन करते हुए महासचिव नरोत्तम धीमान ने उपस्थित सदस्यों को बैठक के एजेंडे से अवगत करवाया। स्थानीय खंड प्रधान सुनील शर्मा तथा स्थानीय शहरी इकाई के प्रधान हरी सिंह ठाकुर ने उपस्थित पेंशनर्ज का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी ने वर्ष 2025-26 का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।

इस दौरान वक्ताओं में चमन ठाकुर, सुमन शर्मा, बीरबल धीमान, कृष्ण स्वरूप शर्मा, सीताराम शर्मा, लेख राम कौंडल, भाग सिंह, प्रकाश ठाकुर, रमेश मन्हास, चैन सिंह सुमन, कर्म देव गौतम, राजकुमार शर्मा, रत्नलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, अमरनाथ भारद्वाज, जेके नड्डा, जोगिन्दर वर्मा, रवि शर्मा, रमेश संख्यान व बालक राम कटवाल ने पेंशनर्ज की समस्याओं, संगठन को मज़बूत करने एवं संगठन में अनुशासन बनाए रखने पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में प्रदेश महासचिव ठाकुर हुकम सिंह ने प्रदेश स्तर पर एसोसिएशन की गतिविधियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला तथा जिलाध्यक्ष जगदीश दिनेश ने जिला स्तर पर संगठन की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सभा की सफलता के लिए उपस्थित सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।