संदीप शर्मा को बेस्ट इंप्लाई अवार्ड
ऊना,धर्मशाला। प्रदेश के अग्रणी मीडिया समूह ‘दिव्य हिमाचल’ में ऊना जिला के मार्केटिंग विभाग में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर संदीप शर्मा को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संस्थान के प्रतिष्ठित ‘बेस्ट एम्प्लॉयी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, समर्पण, मेहनत और संस्थान की प्रगति में दिए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
धर्मशाला में आयोजित दिव्य हिमाचल मीडिया समूह की विशेष बैठक के दौरान संस्थान के सीएमडी भानु धमीजा ने संदीप शर्मा को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई । संदीप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मार्केटिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की व्यावसायिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुरस्कार प्राप्त करने पर संदीप शर्मा ने दिव्य हिमाचल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और अधिक मेहनत एवं लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App or iOS App
