शिमला। शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब रोडवेज की एक बस में सफर कर रहे युवक से 48 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान 31 वर्षीय विक्की निवासी गांव धमोली, तहसील राजपुरा, जिला पटियाला पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे किस व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचाने की योजना थी। चिट्टे की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना शिमला बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।