दिव्य हिमाचल ब्यूरो – ऊना
रॉकफोर्ड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की डिजिटल दक्षताओं को बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक को कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से एकीकृत करने के उद्देश्य से कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर एक इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र की रिसोर्स पर्सन डाक्टर अमनप्रीत कौर, सहायक प्राध्यापक, खालसा कालेज आनंदपुर साहिब रही। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या शगुन सिक्का ने संसाधन व्यक्ति के प्रयासों की सराहना की तथा इस ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक प्रशिक्षण सत्र के सफल आयोजन हेतु उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया।