स्टाफ रिपोर्टर-रोहडू
पंचायत समिति चिडग़ांव के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह खंड विकास अधिकारी कार्यालय चिडग़ांव में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार चिडग़ांव परीक्षित कुमार ने की। इस अवसर पर पंचायत समिति चिडग़ांव के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई गई। तहसीलदार चिडग़ांव ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की एक महत्वपूर्ण इकाई है तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
पंचायत समिति चिडग़ांव के अंतर्गत वार्ड 1 खाबल से कपिल देव, वार्ड 2 तांगणु-जांगलिख से बिनता देवी वार्ड 3 डोडरा से वीणा देवी, वार्ड 4 क्वार से रेनू, वार्ड 5 खरशाली से विद्या प्रकाश, वार्ड 6 खशाधार से दलीप, वार्ड 7 ढाकगांव से कमलेश कुमारी, वार्ड 8 गवास-डिसवानी से राजपाल, वार्ड 9 भटवाड़ी-झटवाड़ी से पप्पू, वार्ड 10 जांगला से डिंपल, वार्ड 11 भंफड़ से निशा, वार्ड 12 टोड़सा से उत्तम सिंह, वार्ड 13 बनोटी-सारीबासा से पूनम कुमारी, वार्ड 14 रोहल से निवेदिका तथा वार्ड 15 आंध्रा-धगोलीद्ध से बालक राज ने शपथ ली। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चिडग़ांव हिमानी शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे ।