इंटरव्यू में महिला पत्रकार से भिड़े ट्रंप, 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली के सबूत मांगे, तो भडक़ उठे

By: Jun 9th, 2026 12:06 am

एजेंसियां — वाशिंगटन

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर पत्रकार पर बुरी तरह चिल्लाते नजर आए हैं। एक महिला पत्रकार के साथ इंटरव्यू के बीच ट्रंप इतना भडक़ गए कि उन्होंने बातचीत के बीच में ही अपना माइक निकाल फेंका और इंटरव्यू बीच में ही छोडक़र चले गए। इससे पहले पत्रकार ने ट्रंप से कई तीखे सवाल पूछे थे। दोनों के बीच जमकर बहस भी हुई। अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप एनबीसी न्यूज के मशहूर शो मीट द प्रेस के लिए इंटरव्यू देने पहुंचे थे। इस दौरान चुनावी धांधली के आरोपों पर पत्रकार से उनकी तीखी बहस हो गई। इंटरव्यू के बीच जब एंकर क्रिस्टन वेल्कर ने उनसे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में हुई कथित धांधली के सबूत मांगे, तो ट्रंप अपना आपा खो बैठे। उन्होंने पत्रकार को बेवकूफ तक कह डाला। दोनों के बीच बहस तब शुरू हुई जब क्रिस्टन वेल्कर ने ट्रंप से उनके प्रस्तावित 1.8 बिलियन डॉलर के एंटी-वेपनाइजेशन इनिशिएटिव को लेकर सवाल पूछा। बहस के दौरान जब एंकर ने जब इन आरोपों के सबूतों को लेकर दबाव बनाया, तो ट्रंप ने मीडिया पर निजी हमले शुरू कर दिए।

ट्रंप ने कहा कि वे ठीक तुम्हारी तरह बेईमान हैं। तुम्हारी पूरी प्रेस बेईमान है और मीट द प्रेस भी बेईमान है। यही हाल एबीसी, सीबीएस और सीएनएन का भी है। तुम सब एकतरफा और बिकाऊ नेटवर्क हो। एंकर ने कहा कि मैं बेईमान नहीं हूं.., तो ट्रंप ने उन्हें बीच में ही काटते हुए कहा, सच में? तुम तो उन्हीं के इशारों पर खेल रही हो। तुम या तो बेईमान हो या फिर बेवकूफ हो। इसके बाद ट्रंप ने माइक हटाते हुए कहा कि चलो अब इसे यहीं खत्म करते हैं, क्योंकि अब बहुत हो गया। थैंक यू, डार्लिंग।आपको अपनी प्रेस को सुधारना चाहिए, क्योंकि एक बेईमान प्रेस के साथ कोई भी देश कभी महान नहीं बन सकता। इसके बाद ट्रंप कुर्सी से उठे और चले गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App